उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन मजदूरी 252 रुपये निर्धारित करने की पुष्टि की है. मजदूरों का भुगतान अब 15 दिनों के बजाय सात दिनों के भीतर किया जाएगा जिससे भुगतान में तेजी आएगी. विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम के तहत मजदूरों के कार्य दिवसों की संख्या 125 दिन की गई है.