ललितपुर में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से आम तोड़ने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या. आरोपियों ने कानून से बचने के लिए बुजुर्ग को बांध के पानी में डुबोया ताकि मौत प्राकृतिक लगे. पुलिस ने चारों आरोपियों कलामुद्दीन, वाहिद, कंछेदी और गफूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.