पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पिता ने अपने 14 वर्षीय बेटे को मगरमच्छ के जबड़े से बचाया. प्रेमशंकर और उनका बेटा मोहित गेहूं की कटाई के दौरान नदी किनारे खेत में काम कर रहे थे तभी हमला हुआ. मगरमच्छ ने मोहित को पकड़कर पानी की ओर खींचना शुरू किया, पिता ने हिम्मत दिखाकर बेटे को छुड़ाया.