आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र धीरज को छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था. पुलिस ने बताया कि कमरे से दुर्गंध आने के बाद दरवाजा तोड़कर छात्र का शव पंखे से रस्सी से लटका हुआ मिला था. मृतक छात्र ने आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था और परिवार को दिसंबर में लौटने की सूचना दी थी.