UP के कन्नौज में एक कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण समय पर पहुंचे लेकिन डीएम और अन्य अधिकारी नहीं आए. मंत्री असीम अरुण को डीएम के न आने पर पूरे 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और वे कार्यक्रम छोड़ कर चले गए. अब मंत्री असीम अरुण ने जिलाधिकारी को अनुशासन में रहने की नसीहत देते हुए एक चिट्ठी लिखी है.