मध्य प्रदेश: सरकारी कर्मचारी को गाली और धक्के देते कैमरे में कैद हुईं MLA, कहा- हमें किसी का डर नहीं
MP-Chhattisgarh
Updated: Jan 15, 2019
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक मंडी कर्मचारी को गाली दे रही हैं और उसे धक्के देते हुए गाड़ी तक ले जाती हैं. बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई कर्मचारी पर आपा खो बैठीं और उसे गालियां देना शुरू कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारी को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसानों को परेशान किया तो पीटेंगी भी. गाली और धमकी देते हुए विधायक कैमरे में कैद हो गईं, उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि ये कर्मचारी मंडी में किसानों का माल पास करने के लिए उनसे रिश्वत मांग रहा था.
Read more