महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में एक डॉक्टर को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ठग लिए. ठगों ने सुप्रीम कोर्ट, ED और पुलिस अधिकारियों के नाम से फर्जी दस्तावेज़ बनाकर डॉक्टर को भयभीत किया. डॉक्टर ने 7 करोड़ 17 लाख रुपये अपने खातों से ठगों को ट्रांसफर किए, वह धोखा समझ ही नहीं पाया.