शनिवार वाड़ा के परिसर में जमा सूखे पत्ते और कचरे में अचानक आग लगने से व्यापक धुआं फैल गया था पुणे अग्निशमन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आग को मुख्य ढांचे तक पहुंचने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया गया आग लगने की घटना के दौरान परिसर में पर्यटक मौजूद थे लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है