नासिक के अशोक खरात मामले ने महिलाओं के यौन शोषण और करोड़ों रुपये की ठगी का गंभीर मुद्दा उठाया है. धुले जिले के निमगुल गांव की महिलाओं ने पंचायत में विशेष प्रस्ताव पास कर किसी भी बाबा की एंट्री पर रोक लगाई है. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जादू-टोना विरोधी कानून की जानकारी देकर महिलाओं को अधिकारों से अवगत कराया.