दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की आवाज को डिजिटल रूप से संरक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है. गायक-संगीतकार मानस रॉबिन ने कहा कि डिजिटल संरक्षण से आवाज के विकृत या दुरुपयोग को एआई तकनीक से रोका जा सकेगा. जुबीन गर्ग की आवाज पर डिजिटल हस्ताक्षर बनाया जाएगा जिससे उसकी उत्पत्ति का पता आसानी से लगाया जा सकेगा.