मणिपुर में एक साल से चल रहा राष्ट्रपति शासन इस महीने 12 फरवरी को खत्म हो रहा है और नई सरकार बनने जा रही है. युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है जो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. युमनाम खेमचंद सिंह 2017 और 2022 में सिंगजामेई सीट से विधायक चुने गए, वे विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं.