असम सरकार ने चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी को अप्रैल से 250 से बढ़ाकर 280 रुपये करने का फैसला किया है मिशन वसुंधरा योजना के तहत चाय बागान मजदूरों को दशकों से रह रही जमीन के पट्टे प्रदान किए जा रहे हैं करीब साढ़े तीन लाख परिवारों को चाय बागानों में जमीन का मालिकाना हक मिलने से मजदूरों में उत्साह देखा जा रहा है