अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत-पाकिस्तान की गतिविधियों पर रोज नजर रखते हैं. रूबियो ने युद्ध-विराम को बनाए रखना कठिन बताया और कहा कि इसके लिए दोनों पक्षों का सहमत होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि अमेरिका का लक्ष्य ऐसा शांति समझौता है जिससे वर्तमान और भविष्य में युद्ध न हो.