मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण भारत के जेएनपीटी और मुंद्रा पोर्ट पर लॉजिस्टिक जाम गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. युद्ध के चलते शिपिंग कंपनियों ने बुकिंग रोक दी और जहाजों को केप ऑफ गुड होप के लंबे रूट पर मोड़ दिया है. कृषि उत्पादों जैसे बासमती चावल, अंगूर, प्याज, केला और मीट के हजारों कंटेनर बंदरगाहों और ट्रांजिट में फंसे हैं.