भाजपा ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया है राधाकृष्णन का राजनीतिक और वैचारिक पृष्ठभूमि भाजपा और संघ के एजेंडे से गहराई से जुड़ी हुई है उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड में राज्यपाल के रूप में संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए संतुलन बनाए रखा है