UGC के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज और छात्र संगठनों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने कानून वापस न लेने पर आगामी चुनावों में भाजपा को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन बढ़ाने की योजना बनाई है.