सरकार ने मंदिर ट्रस्टों और धार्मिक संस्थानों के सोने को मोनेटाइज करने की किसी योजना को पूरी तरह से खारिज किया वित्त मंत्रालय ने मंदिरों के गोल्ड रिजर्व के बदले गोल्ड बॉन्ड जारी करने के दावे को झूठा करार दिया है सरकार ने मंदिरों पर लगे सोने को भारत के रणनीतिक स्वर्ण भंडार के रूप में मानने के दावों को निराधार कहा