तहव्वुर राणा को कोर्ट ने अपने मुकदमे के लिए निजी वकील नियुक्त करने हेतु परिवार से बात करने की अनुमति दी है. तहव्वुर राणा ने एनआईए की विशेष अदालत में परिवार से बातचीत की अनुमति की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी. 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अमेरिका और पाकिस्तान दोनों की नागरिकता रखता है.