सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को मुस्लिम व्यक्ति पर नफरती हमले की जांच में विफल रहने पर कड़ी फटकार लगाई है पुलिस ने अदालत के आदेश के बावजूद एफआईआर में आईपीसी की धारा 153बी के तहत आरोप शामिल नहीं किए थे धारा 153बी धार्मिक और सांप्रदायिक घृणा फैलाने वाले अपराधों के लिए 3 से 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान करती है