सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों को दफनाने से रोकने के आरोपों वाली याचिका पर नोटिस जारी किया. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल किसी भी शव को कब्र खोदकर नहीं निकाले जाने के भी आदेश दिए हैं. याचिका में 143 परिवारों के उदाहरण भी दिए गए हैं, जिन्हें कथित तौर पर दफनाने नहीं दिया गया है.