सुप्रीम कोर्ट ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन फायरिंग मामले को फिल्म सिंघम जैसी नाटकीय घटना बताया है. कोर्ट ने आरोपी कुणाल दिलीप पाटिल की जमानत याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. घटना पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ के बीच राजनीतिक और जमीन विवाद के कारण हुई थी.