समाजवादी पार्टी को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 93.47 लाख रुपये चंदे के रूप में मिले, जो पिछले वर्ष से दोगुना है. कोलकाता के एक परिवार ने समाजवादी पार्टी को कुल चंदे की राशि का करीब 32 प्रतिशत यानी 30 लाख रुपये दान किए हैं. सुदीप रंजन सेन पार्टी के बड़े दानदाता रहे हैं और 2013 में UP पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं.