भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों को बचाने के प्रयासों की आलोचना की है विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन की बहुपक्षीयता और कामकाज में बाधा आने की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है जयशंकर ने आतंकवाद के पीड़ितों और अपराधियों को समान स्तर पर रखने की प्रवृत्ति को विश्व के लिए निंदनीय बताया