राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में जाति-वर्ग के आधार पर भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया भागवत ने कहा कि मंदिर, श्मशान और पानी जैसे सार्वजनिक स्थान सभी के लिए समान रूप से खुले होने चाहिए उन्होंने पंच परिवर्तन का विचार पेश किया जिसमें परिवार, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी व कर्तव्य शामिल हैं