भारत में 2023 में सड़क हादसों में 1.72 लाख लोगों की मौत हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक है. तेज गति से वाहन चलाना सड़क हादसों की प्रमुख वजह है, जिसमें कुल मौतों का 68 प्रतिशत हिस्सा शामिल है. हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने वाले और नशे में वाहन चलाने से हुई मौतों का प्रतिशत 40 से अधिक है.