बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर 2010 का रिकॉर्ड तोड़ दिया और महागठबंधन को हरा दिया. महागठबंधन और आरजेडी का सरकार बनाने का दावा चुनाव परिणामों में खोखला साबित हुआ है. विकासशील इंसान पार्टी को इस चुनाव में कोई सीट नहीं मिली और मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम का सपना अधूरा रह गया.