दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती बम धमाके की साजिश में आमिर राशिद अली और डॉक्टर उमर नबी शामिल थे. NIA ने जम्मू-कश्मीर के संबूरा के निवासी आमिर राशिद अली को दिल्ली में छापा मारकर गिरफ्तार किया है. धमाका उस कार में किया गया जो आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी और उसमें VBIED फिट किया गया था.