पुणे की अदालत ने सत्यकी सावरकर की राहुल गांधी के विवादित बयान का वीडियो चलाने की याचिका खारिज कर दी सत्यकी की अतिरिक्त सीडी चलाने की याचिका भी कोर्ट ने नामंजूर कर दी क्योंकि रिकॉर्ड में सीडी मौजूद नहीं थी जांच में पता चला कि १४ नवंबर को पेश की गई सीडी में कोई डेटा नहीं था इसलिए उसे चलाया नहीं जा सका