पंजाब में भारी बारिश से आई बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई और 23 जिलों की 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट हुई. यह बाढ़ पंजाब में 1988 के बाद का सबसे बड़ा सैलाब माना जा रहा है जिससे व्यापक नुकसान हुआ है. राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने मृतकों के परिवारों के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नौकरी देने का ऐलान किया