मोहाली की विशेष CBI कोर्ट ने पांच रिटायर्ड पुलिस अफसरों को फर्जी एनकाउंटर का दोषी ठहराया है. तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और दो एएसआई को हत्या में दोषी करार दिया गया है. मामला 1993 में अमृतसर जिले के दो थानों से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI ने केस लिया था.