शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने सरकारी स्कूल में 400 करोड़ रुपये के डिजिटलीकरण प्रोजेक्ट की घोषणा की. इस योजना के तहत पांच हजार सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित कर इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल लगाए जाएंगे. पुराने कंप्यूटरों को बदलकर नवीनतम तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर डिजिटल शिक्षा मिल सके.