पंजाब और हरियाणा HC ने हिमाचल पुलिस के पूर्व IG जहूर हैदर जैदी की उम्र कैद सजा को फिलहाल सस्पेंड किया है. सजा तब तक सस्पेंड रहेगी जब तक हाई कोर्ट उनकी याचिका पर अंतिम फैसला नहीं सुनाता है. मामला 2017 में शिमला के कोटखाई में सूरज नाम के एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत से जुड़ा है.