ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में न तो कानून-व्यवस्था उनके हाथ में है और न ही प्रशासनिक नियंत्रण उनके पास है. CM ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राज्य की पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहा है. मालदा में अफसरों को बंधक बनाए जाने की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा- मुझे खुद नहीं पता कि इसके पीछे कौन है.'