सरकार ने 16 मई से पेट्रोल के निर्यात पर पहली बार तीन रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लगाया है. डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क घटाकर 16.5 और 16 रुपये प्रति लीटर किया गया है. घरेलू बाजार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इससे उपभोक्ताओं पर असर नहीं होगा.