संसद के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामे के आसार हैं. विपक्ष बिहार में चल रहे SIR को मुद्दा बना रहा है. मंगलवार को संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार के निकट मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया. मंगलवार को दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होती रही और दोनों ही सदनों में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके.