ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के तंगरपाली गांव में एक महिला ने अपने दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. महिला ने बच्चे मारने के बाद आत्महत्या की कोशिश में अपने गले पर चाकू से वार किया और गंभीर रूप से घायल हुई. महिला के पति ने घर में घुसकर बच्चों की मौत और पत्नी की गंभीर स्थिति देखी, तुरंत अस्पताल ले गए.