देहरादून पुलिस ने मसूरी और चकराता की ओर बढ़ती वाहन आवाजाही के लिए विशेष यातायात योजना लागू की है. पिछले वीकेंड में देहरादून से होकर 45000 से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई थी. यातायात प्रबंधन के लिए चार सुपर जोन, दस जोन और उन्नीस सेक्टरों में क्षेत्र विभाजित किए गए हैं.