नागपुर में मार्च में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में आरोपी फहीम खान को अदालत ने जमानत दे दी है. हिंसा की शुरुआत झंडे जलाने की घटना से हुई थी, जिसमें तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे. फहीम खान पर पुलिस ने देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अदालत ने बचाव पक्ष के तर्कों को स्वीकार कर जमानत दी.