जुहू बीच पर मिली सड़ी-गली लाश की पहचान मृतक अशोक गौड़ की उंगली में पहनी अंगूठी से हुई थी अशोक गौड़ की हत्या के आरोप में उसके दोस्त वाहीद अली मोहम्मद इसराइल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वाहीद ने मालवणी की अपनी गारमेंट फैक्ट्री में अशोक से झगड़ा कर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की थी