सीबीआई ने करीब 23 साल से फरार महिला कारोबारी मोनिका कपूर को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता हासिल की है. मोनिका कपूर पर 1998 में जाली शिपिंग बिल और फर्जी एक्सपोर्ट दस्तावेज बनाकर ड्यूटी-फ्री सोना खरीदने का आरोप है. इस घोटाले से सरकार को करीब 1.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जिसमें मोनिका ने अपने भाइयों के साथ मिलकर भूमिका निभाई.