मायावती ने कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित रैली में सपा और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला. मायावती ने सपा पर सत्ता में रहते दलित महापुरुषों के सम्मान में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया. सपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में पीडीए वोट बैंक को मजबूत कर यूपी में 43 सीटें जीती थीं.