दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर दो से एक नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर बैरियर तोड़कर अंदर घुस गया था आरोपी ने विधानसभा स्पीकर के दफ्तर के बाहर गुलदस्ता रखा और स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी थी घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर उसी गेट से बाहर निकल गया और अभी तक फरार है