कोलकाता के नेताजीनगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक कार से 38 लाख रुपये की नकदी बरामद की. नकदी बरामदगी एनएससी बोस रोड पर नाका चेकिंग के दौरान टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र से हुई. पुलिस ने नकदी बरामदगी की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है और कानूनी प्रक्रिया जारी है.