केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके. देश में एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और स्टॉक प्रबंधन के लिए बुकिंग अवधि में बदलाव किया गया है. मध्य पूर्व के युद्ध के कारण एलपीजी की मांग में पंद्रह से बीस प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई थी.