ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आगरा में करीब 598 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन अस्थायी रूप से अटैच की है. मामला Ansal Properties से जुड़ा है और इसकी जांच CBI ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की थी. गुरुग्राम सेक्टर 58 से 63 और 65 से 67 की जमीनों को गलत तरीके से निजी बिल्डरों को हस्तांतरित किया गया.