केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेवर हवाईअड्डे तक नई सड़क निर्माण के लिए 3630 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह सड़क परियोजना उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बनेगी तथा मिश्रित वार्षिकी मॉडल पर कार्यान्वित की जाएगी. कॉरिडोर नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.