केंद्र सरकार देश भर में हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट के नए रिसोर्स सेंटर खोलने जा रही है. इसके जरिए हर नई दवा, मशीन, जांच या फिर इलाज की तकनीक को वैज्ञानिक तरीके से परखा जाएगा. सरकार का कहना है कि यह पता लगाना जरूरी है कि नई तकनीक कितनी असरदार है और इसकी कीमत कितनी है.