सरकार ने डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की बैठक में पांच नए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने को मंजूरी दी. S-400 सिस्टम ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट और मिसाइल हमले को इंटरसेप्ट किया था. भारत ने 2018 में रूस के साथ S-400 की 5 स्क्वाड्रन की डील की थी, जिसमें अभी 3 यूनिट मिल चुकी हैं और 2 बाकी हैं.