जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने और फ्लैश फ्लड के बाद अब भारतीय सेना लोगों की मदद कर रही है. भारतीय सेना ने प्रभावित इलाकों झोर खड्ड और बगरा गांव में राहत और बचाव अभियान शुरू कर सहायता प्रदान की. सेना, सिविल प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकाला और भोजन-पानी और आश्रय उपलब्ध कराया.