उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का प्रकोप है. कई इलाकों में लू आगामी दो सप्ताह तक जारी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, जबकि निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में 2-3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट का अनुमान है.